Home » एक्ट्रेस Pooja Hegde को मिली जान से मारने की धमकी, स्वदेश लौटीं

एक्ट्रेस Pooja Hegde को मिली जान से मारने की धमकी, स्वदेश लौटीं

by Rakesh Pandey
Pooja Hegde
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को आए दिन जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आ रहा है। एक्ट्रेस Pooja Hegde के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना हुई है। एक्ट्रेस Pooja Hegde के साथ विदेश में एक चौंकाने वाला वाकया हुआ है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पूरे मामले की सच्चाई पर एक्ट्रेस की ओर रिएक्शन भी आ गया है। यह भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस अब भारत लौट रही हैं और वापस आकर सोशल मीडिया पर सारी बात शेयर करेंगी।

वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। साउथ अभिनेत्री Pooja Hegde को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आते ही उनके फैंस को जबरदस्त झटका लगा है।

वायरल पोस्ट में खबर आई सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं। इस खबर की शुरुआत तब हुई, जब विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस की क्लब में बहस हो गई थी। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ तक मांगने लगे थे।

भारत लौट आईं Pooja Hegde

Pooja Hegde

पूजा हेगड़े के फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वह सुरक्षित भारत पहुंचें। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किए हैं कि क्या पूजा हेगड़े अब सही हैं।‘ पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि पूजा हेगड़े अब वह भारत लौट आई हैं। वहीं, उनकी टीम ने इसके पीछे की सच्चाई का भी खुलासा किया है।

भयानी ने डिलीट की धमकी वाली पोस्ट

जान से मारने की धमकी की खबर को लेकर अब सच सामने आ गई है। पूजा हेगड़े और उनकी टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताया है। फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में पूजा की टीम के एक सदस्य ने स्पष्ट किया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, “हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।” पूजा ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बुधवार (13 दिसंबर) की सुबह पूजा को मुंबई के हवाईअड्डे पर देखा गया था। हालांकि, उस दौरान उन्होंने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। धमकी वाली खबर के वायरल होने पर पूजा के फैंस काफी टेंशन में आ गए थे। भयानी की पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने Pooja Hegde की धमकी वाली पोस्ट डिलीट कर दी है।

एक्ट्रेस और मॉडल हैं पूजा

Pooja Hegde

वर्ष 2009 में Pooja Hegde मिस फेमिना इंडिया के आधे पायदान पर पहुंचकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने दुबारा साल 2010 में मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिए हिस्सा लिया। वह इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के बाद उन्हें साउथ की फिल्मों में मौका मिला। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘मुगमोदो’ से की थी। इस फिल्म में अभिनेता जीवा थे। उसके बाद वह तेलगु फिल्म ओका लैला कोसम में नाग चैतन्य के साथ दिखाई दीं। वह चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज के साथ मुकुंद फिल्म में भी दिखी हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

Pooja Hegde

अभिनेत्री पूजा हेगड़े सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह रोजाना अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। कभी ट्रेडिशनल लुक में, तो कभी एथनिक तो कभी वेस्टर्न लुक में Pooja Hegde हर लुक में कहर ढाती हैं। फैंस पूजा हेगड़े के हर लुक की खूब तारीफ करते हैं, यही नहीं बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार भी करते हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े के करियर की बात करें, तो वह अबतक कई हिट फिल्में दे चुकीं हैं। साथ ही उनकी बहुत सी फिल्में फ्लॉप भी हुईं हैं।

READ MORE: Ravindra Berde Death:दिग्गज अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Related Articles