Home » Potka Chowkidar Murder : पोटका थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Potka Chowkidar Murder : पोटका थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Potka Chowkidar Murder : हत्या और खुदकुशी के मामलों में थाने में दर्ज हुई दो अलग-अलग प्राथमिकी, एएसआई सन्नी टोपनो को सौंपी गई कमान

by Mujtaba Haider Rizvi
Potka chowkidar murder case police incharge suspended after SSP order
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर मंगलवार को दिनदहाड़े हुए महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू पर गाज गिरी है। एसएसपी पीयूष पांडे ने पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू को हटा दिया है। थाना प्रभारी मनोज मुर्मू को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह एसआई सन्नी टोपनो को पोटका थाना की कमान सौंपी गई है। एसएसपी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले में मनोज मुर्मू की क्या भूमिका है। इसकी विभागीय जांच की जाएगी।

पुलिस ने ज्योतिका हेंब्रम और गणेश मांझी के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पोटका के कालिकापुर केंदमुड़ी गांव में ज्योतिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गणेश मांझी का भी अंतिम संस्कार उसके गांव जहातू में कर दिया गया है। यही नहीं, दोनों मामलों में उनके परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। दोनों के परिजनों ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि ज्योतिका हेंब्रम छह महीने पहले चौकीदार के तौर पर नियुक्त हुई थी। वह मंगलवार को थाने में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रही थी तभी उसके प्रेमी गणेश मांझी ने थाने से दो किलोमीटर दूर छोटा सिगदी के पास ज्योतिका की आरी वाले चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में हत्यारोपी गणेश मांझी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी किया था। यह वीडियो उसने खुदकुशी करने से पहले बनाया था। इस वीडियो में गणेश मांझी ने बताया था कि ज्योतिका हेंब्रम उसकी प्रेमिका है। 9 साल से उनके बीच प्रेम संबंध था। लेकिन जब से ज्योतिका हेंब्रम ने पोटका थाना में चौकीदारी की नौकरी शुरू की है। वह थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के करीब पहुंच गई है।

गणेश मांझी ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने ज्योतिका हेंब्रम के साथ संबंध बनाए हैं और इसकी जानकारी उसे हो गई है। इसी के चलते उसने ज्योतिका हेंब्रम को मौत के घाट उतारा और फिर खुद चाकू मार कर आत्महत्या कर ली थी।‌

Read Also: Jamshedpur News : एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति के डमी काफिले के पहुंचने का किया जाएगा रिहर्सल, डीसी व एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल व रूट लाइन का किया निरीक्षण

Related Articles