Home » Jamshedpur Gold Theft : बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक लॉकर को तोड़ कर पार कर दिया था 30 लाख का सोना, बैंक स्टाफ गिरफ्तार

Jamshedpur Gold Theft : बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक लॉकर को तोड़ कर पार कर दिया था 30 लाख का सोना, बैंक स्टाफ गिरफ्तार

Jamshedpur Gold Theft : घटना के बाद बैंक ने आरोपी को कर दिया था सस्पेंड, गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दी गई दबिश

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur gold theft case where Bank of Baroda locker was broken and gold stolen
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक लॉकर से 30 लाख रुपये का सोना पार कर दिया गया था। इस मामले में जांच हुई तो पता चला कि चोरी की यह वारदात बैंक कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार चौधरी ने अंजाम दी है। कोर्ट से इस आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करने के लिए आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आजाद नगर पुलिस ने छापामारी कर आरोपी कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला आजाद नगर थाना में इसी साल 11 नवंबर को दर्ज हुआ था। यह केस मानगो के जाकिर नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अजहरुद्दीन ने दर्ज कराया था। अजहरुद्दीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं।

आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने इस मामले में जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी सही पाए जाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपी मानगो थाना क्षेत्र के श्री गणेश गया दूत अपार्टमेंट फोर्थ फ्लोर बी ब्लॉक का रहने वाला है। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बोधीबीघा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई है।

Read Also: Jamshedpur News : एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति के डमी काफिले के पहुंचने का किया जाएगा रिहर्सल, डीसी व एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल व रूट लाइन का किया निरीक्षण

Related Articles