Home » President visit Jharkhand : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरायकेला पुलिस पुलिस टाइट, होटलों व ढाबों की ली गई तलाशी

President visit Jharkhand : राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरायकेला पुलिस पुलिस टाइट, होटलों व ढाबों की ली गई तलाशी

by Anand Mishra
President visit Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Adityapur/Saraikela (Jharkhand) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को आदित्यपुर के दौरे पर आ रही हैं। यहां वह एनआईटी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस चाक-चौबंद है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर किसी भी तकह की चूक न हो, इसके लिए सभी संभावित स्थानों पर सतर्कता बरती जा रही है।

पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरायकेला से लेकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र तक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुणायत ने के निर्देश पर शनिवार देर रात सरायकेला पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

छापेमारी में मिला सबकुछ सामान्य

छापेमारी के क्रम में सरायकेला के विभिन्न होटलों, लॉज, रेस्टोरेंट और ढाबों में में सर्च किया गया. पुलिस ने वहां ठहरे वाले लोगों की जांच की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान कहीं कोई आपत्तिजनक सामान वगैरह बरामद नहीं हुआ।

Read Also- Saraikela Dead Body Found : सरायकेला में तालाब से मिला महिला का शव, तीन दिनों से थी लापता

Related Articles