Home » खामेनई की हत्या के विरोध में जमशेदपुर में आक्रोश, महिलाओं-पुरुषों ने निकाला कैंडल मार्च

खामेनई की हत्या के विरोध में जमशेदपुर में आक्रोश, महिलाओं-पुरुषों ने निकाला कैंडल मार्च

लौहनगरी में अमेरिका व इसराइल के विरोध की गूंज, हुसैनी मिशन के तत्वावधान में निकला आक्रोश मार्च

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनई की कथित हत्या के विरोध में जमशेदपुर में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार रात करीब 7:30 बजे मुस्लिम समाज की महिलाओं और पुरुषों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

Oplus_16908288

कैंडल मार्च मानगो चौक से ऐनी हुसैन व तहज़ीब रिजवी और शास्त्री नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी व मून रिजवी के नेतृत्व में अलग-अलग निकाला गया, जो आगे चलकर साकची गोल चक्कर पर एकत्र हुआ। वहां प्रदर्शनकारियों ने इज़रायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को “गुंडागर्दी” करार देते हुए कहा कि अब सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।

प्रदर्शन के दौरान एक मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर रिजवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयतुल्लाह खामेनाई की शहादत से ईरान खत्म नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा, “इंशाल्लाह ईरान की जीत होगी और अब वक्त आ गया है कि फिलिस्तीन को आज़ाद कराया जाए।”

Oplus_16908288

वहीं, प्रदर्शन में शामिल ऐनी हुसैन ने कहा कि ईरान परमाणु ऊर्जा का उपयोग शांतिपूर्ण कार्यों के लिए कर रहा है, उसका परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है। इसके बावजूद अमेरिका और इज़रायल परमाणु हथियारों का बहाना बनाकर ईरान पर हमले कर रहे हैं, जिसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि अब अमरीका की दादागीरी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब एपीस्टीन फाइल के मुजरिमों को ईरान सबक सिखाएगा। ईरान ही अमरीका की दादागीरी खत्म करेगा।

यह प्रदर्शन हुसैनी मिशन के बैनर तले किया गया। प्रदर्शन में मुनीर हसन, रईस रिज़वी, कमर हैदर, मोहम्मद राशिद, आशकार हैदर, इनाम अब्बास, रियाजुद्दीन खान, अफसर इमाम चिंटू, सगीर हुसैन, रेहान हुसैन, महताब हुसैन, ऐनी हुसैन, मून रिजवी, तहज़ीब रिज़वी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

READ ALSO: THE PHOTON NEWS EXCLUSIVE : दवा दुकान में बिना लाइसेंस नहीं बेच सकेंगे फूड सप्लीमेंट

Related Articles

Leave a Comment