पूर्वी सिंहभूम: उत्तर भारत में तकनीकी कारणों से रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसका असर टाटानगर और दक्षिण-पूर्व रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना में बताया गया कि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, कुछ को रद्द किया गया है, जबकि कुछ सेवाओं को आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लेने की सलाह दी गई है।
जम्मू तवी रूट की ट्रेनों में बदलाव
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी–टाटानगर एक्सप्रेस 30 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी और खुर्जा के रास्ते चलेगी। वहीं जम्मू तवी–संबलपुर सेवा 31 मई, 2 जून और 4 जून 2026 को इसी डायवर्टेड रूट से संचालित होगी।
दक्षिण-पूर्व रेलवे की सेवाएं भी प्रभावित
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस 29 मई, 31 मई और 3 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय खुर्जा, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला कैंट होकर चलेगी। इसी तरह 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मई, 1 जून और 2 जून 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी
दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र में भी परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेन संख्या 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम मेमू एक्सप्रेस 22 मार्च 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस को 22 मार्च 2026 को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसका मतलब है कि यह ट्रेन आद्रा से हटिया के बीच नहीं चलेगी।
उधर, 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को भी 22 मार्च 2026 को डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन चांडिल, गोंडाबिहार और मुरी होकर चलेगी, जबकि सामान्य दिनों में इसका परिचालन पुरुलिया और कोटशिला रूट से होता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति, रूट और समय की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद है।

