Home » RANCHI NEWS: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने दाखिल किया नामांकन

RANCHI NEWS: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने दाखिल किया नामांकन

by Vivek Sharma
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया, अधिवक्ता समाज का मिल रहा समर्थन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को रांची में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। राजेश जायसवाल को अधिवक्ता समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वे झारखंड के अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। बार और बेंच के बीच समन्वय को अधिक मजबूत करने में भी पीछे नहीं रहेंगे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में जूनियर-सीनियर अधिवक्ता, नोटरी के अलावा विधि क्षेत्र से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे।

READ ALSO: Palamu News: वन राखी आंदोलन के 50 साल पूरे, पर्यावरण धर्म मंदिर का 12 फरवरी को होगा उद्घाटन



Related Articles