Home » Ramgarh-Bhurkunda-shop-fire : भुरकुंडा में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Ramgarh-Bhurkunda-shop-fire : भुरकुंडा में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित भुककुंडा बाजार में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हनुमान मंदिर के समीप स्थित सहेली स्टोर की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नस्थानीय लोगों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल गई, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। धुएं और लपटों के बीच बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका।

करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान

दुकानदार के अनुसार, इस हादसे में लगभग 7 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई है। दुकानों में रखे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। पुलिस के अनुसार आग के सही कारण और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मुआवजा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles