Home » Ramgarh Crime News : कोयला व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई फायरिंग, जानें क्या है मामला

Ramgarh Crime News : कोयला व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई फायरिंग, जानें क्या है मामला

Jharkhand Hindi News : अपराधियों द्वारा बाजार क्षेत्र में गोली चलाने से दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखे गए

by Rakesh Pandey
Ramgarh Firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के सरिया टोला से एक खबर सामने आई है कि बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक कोयला व्यवसायी के घर के पास फायरिंग की। इस घटना को इसलिए अंजाम दिया गया कि व्यवसायी और उनके परिजनों में दहशत फैलाना था। यहीं नहीं उन लोगों ने घटना को अंजाम देकर भागते हुए दौसा बाजार में स्थित उस व्यवसायी की दुकान पर भी फायरिंग की। अपराधियों ने करीब 9 गलियां चलाई थीं। उस व्यवसायी का नाम गजानन प्रसाद है। यह पहली बार नहीं है कि जब गजानन पर हमला हुआ है। इसके पहले भी उस पर भुरभुकुंडा बाजार में जानलेवा हमला किया गया था। उस समय वे अपनी गाड़ी में थे, इसलिए वे बच गए। इस घटना के बाद स्थानीयों में भय व्याप्त है।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। उम्मीद है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

क्या है घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी बाइक से आए थे। वे लोग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इसी के साथ ही वे लोग (अपराधी) दौसा बस्ती चौक और एक दुकान के समीप भी फायरिंग की। बाजार क्षेत्र में गोली चलने से दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखे गए। यह स्पष्ट संकेत है कि अपराधियों का मकसद दहशत फैलाना था।

Read Also- Jamshedpur Fire : जमशेदपुर में बंद पड़ी केबुल कंपनी परिसर में लगी भीषण आग, असामाजिक तत्वों पर शक

Related Articles

Leave a Comment