Home » Ramgarh News: रामगढ़ में एसपी अजय कुमार की सख्त कार्रवाई, दो सब इंस्पेक्टर लाइन क्लोज

Ramgarh News: रामगढ़ में एसपी अजय कुमार की सख्त कार्रवाई, दो सब इंस्पेक्टर लाइन क्लोज

साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को रामगढ़ थाना भेजा गया है। जबकि, सीपीएमएस प्रभारी रंजीत कुमार यादव को साइबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
ramgrh sp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh: नए साल की शुरुआत में ही रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस महकमे में अनुशासन सख्त करते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मंगलवार को रामगढ़ थाना में तैनात दो सब इंस्पेक्टरों को लाइन क्लोज कर दिया गया है।

एसपी ने सब इंस्पेक्टर सलीमुद्दीन खान और सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक संतुलन और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।

साइबर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को रामगढ़ थाना भेजा गया है। जबकि, सीपीएमएस प्रभारी रंजीत कुमार यादव को साइबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी अजय कुमार ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फौरन अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन सबमिट करें।

पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए साल में की गई इस सख्ती से साफ संदेश गया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read: Ramgarh News : रामगढ़ में कोयला व बालू व्यवसायी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने मांगी रंगदारी

Related Articles