Home » Ranchi Airport : रांची एयरपोर्ट पर हैदराबाद जा रहे यात्री को आया हार्ट अटैक, मेडिकल टीम ने बचाई जान

Ranchi Airport : रांची एयरपोर्ट पर हैदराबाद जा रहे यात्री को आया हार्ट अटैक, मेडिकल टीम ने बचाई जान

Jharkhand Hindi News : एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस के जरिए क्यूरेस्टा अस्पताल भेजा गया।

by Rakesh Pandey
ranchi-airport-passenger-heart-attack-sent-to-hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया। पीड़ित यात्री की पहचान संजय प्रसाद (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद इलाज के लिए जा रहे थे। घटना के समय वह इंडिगो की रांची-हैदराबाद फ्लाइट में यात्रा करने वाले थे।

Ranchi Airport : एयरपोर्ट में प्रवेश करते ही बिगड़ी तबीयत, मेडिकल टीम ने बचाया जीवन

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, संजय प्रसाद जैसे ही एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर प्रवेश किए, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद क्यूरेस्टा मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस के जरिए पास के क्यूरेस्टा अस्पताल भेजा गया।

एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्य ने जानकारी दी कि मेडिकल टीम ने प्रोफेशनल तरीके से फर्स्टएड दिया, जिससे मरीज की जान बच सकी। उन्होंने बताया कि यात्री को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय हैं।

पहले से थे हृदय रोगी, हैदराबाद जा रहे थे उन्नत इलाज के लिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय प्रसाद पहले से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित थे और रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर वे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हो रहे थे, लेकिन रांची एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई।

Ranchi Airport : फ्लाइट पर कोई असर नहीं, इंडिगो की उड़ान समय पर रवाना

इस अस्वस्थता की घटना का असर अन्य यात्रियों या उड़ान संचालन पर नहीं पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन की तत्परता और मेडिकल टीम की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण स्थिति जल्द नियंत्रित कर ली गई। इंडिगो की रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट SG 3280 अपने निर्धारित समय रात 9:10 बजे रवाना हो गई।

Read Also- Ranchi Airport : रांची एयरपोर्ट को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी: सुरक्षा के लिहाज से बढ़ा अलर्ट

Related Articles