Home » Ranchi Bus Fire: झारखंड में टोल प्लाजा के पास धू-धूकर जल उठी बस, लगा जाम

Ranchi Bus Fire: झारखंड में टोल प्लाजा के पास धू-धूकर जल उठी बस, लगा जाम

बस में कोई सवारी नहीं थी, अकेला चालक था। ओरमांझी के पुनदाग टोल प्लाजा से पहले महज 100 गज की दूरी पर चालक बस खड़ी कर मोबाइल रिचार्ज कराकर लौट रहा था।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के रांची-रामगढ़ एनएच टोल प्लाजा पुनदाग के समीप रांची से हजारीबाग जा रही शिवम नामक बस में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई। मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, बस में कोई सवारी नहीं थी, अकेला चालक था। ओरमांझी के पुनदाग टोल प्लाजा से पहले महज 100 गज की दूरी पर चालक बस खड़ी कर मोबाइल रिचार्ज कराकर लौट रहा था। जैसे ही बस के पास पहुंचा कि बस में आग धधकने लगी। देखते ही देखते आग बेकाबू होती चली गई। टोल प्लाजा से मात्र सौ गज की दूरी पर बस में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि टोल प्लाजा के पास खड़े अन्य वाहनों में भी आग लगने का खतरा था।

एनएच पर लगा जाम

ओरमांझी पुलिस ने पिस्का चौक पर आधा किलोमीटर पहले ही रोड को वनवे कर दिया तथा घटनास्थल की ओर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके कारण देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वैसे शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन ठोस कारण का पता नहीं चला है कि किस कारण से बस में आग लगी। सूचना पर रामगढ़ हाई-वेपेट्रोलिंग के एएसआई उपेंद्र कुमार टीम के साथ वहां पहुंचे और आवागमन को सूचारू कराने में सहयोग किया।

Read Also- Ranchi : रिम्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से युवती ने डॉक्टर के साथ लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles