RANCHI: रांची के बूटी मोड़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की वैन तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

