Home » RANCHI CRIME NEWS: रांची में तीन लोगों ने किया सुसाइड का प्रयास, एक की चली गई जान

RANCHI CRIME NEWS: रांची में तीन लोगों ने किया सुसाइड का प्रयास, एक की चली गई जान

मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर, गुरुनानक में चल रहा इलाज

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसमें में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। वहीं मां और नाबालिग बेटी की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मिहिर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मिहिर ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जबकि उसकी मां स्नेहा अखौरी और 14 वर्षीय बहन ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से सीए की पढ़ाई पूरी कर रांची लौटा था। मिहिर की मां स्नेहा अखौरी झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। मां और बेटी को गंभीर स्थिति में रांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: बजट में झारखंड को मिले 7536 करोड़, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी रांची स्टेशन पर

Related Articles