Ranchi : राजधानी रांची में साइबर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में बरियातू थाना क्षेत्र की निवासी सिलवंती बारला ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि ठगों ने महिला को वीडियो कॉल कर खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताया और उसे डराकर अपने जाल में फंसा लिया। ठगों की बातों में आकर महिला ने उन्हें कुल 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कॉल खत्म होने के बाद महिला को शक हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।
इसके बाद उसने तुरंत साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से वीडियो कॉल आया था, वह अब स्विच ऑफ है। फिलहाल साइबर सेल मामले की जांच में जुटी हुई है और ठगों की तलाश की जा रही है।

