Home » RANCHI NEWS: उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, विधानसभा सत्र व त्योहारों पर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

RANCHI NEWS: उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, विधानसभा सत्र व त्योहारों पर विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर सभी विभागों को फर्जी निकासी व किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रोक लगाने का निर्देश

by Vivek Sharma
मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर सभी विभागों को फर्जी निकासी पर रोक लगाने को कहा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वरनाथ आलोक, एसडीओ रांची सदर कुमार रजत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर सभी विभागों को फर्जी निकासी पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त रोक लगाने का निर्देश दिया।

आगामी विधानसभा सत्र तथा होली, ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे पर्व-त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर तय मानकों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।

इसके अलावा समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के 24 घंटे संचालन, सभागार के जीर्णोद्धार कार्य, नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने, जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया में तेजी लाने, आईडी कार्ड वितरण और छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति व अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Comment