Home » Guru Nanak Jayanti 2025 : रांची में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव 5 नवंबर को, पीपी कंपाउंड में सजेगा मुख्य दीवान, 3 को भव्य नगर कीर्तन

Guru Nanak Jayanti 2025 : रांची में गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव 5 नवंबर को, पीपी कंपाउंड में सजेगा मुख्य दीवान, 3 को भव्य नगर कीर्तन

Jharkhand News Hindi: श्री गुरु सिंह सभा रांची की ओर से मुख्य प्रकाशोत्सव समारोह पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल के विशाल सभागार में आयोजित किया जाएगा।

by Geetanjali Adhikari
Guru Nanak Jayanti 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी रांची में सिख धर्म के संस्थापक और खालसा पंथ के प्रणेता श्री गुरुनानक देव महाराज का 556वां प्रकाशोत्सव (जन्मदिन) इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन, 5 नवंबर, दिन बुधवार को पूरे श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरा सिख समुदाय उत्साह से भरा हुआ है।

गुरुनानक स्कूल सभागार में सजेगा विशेष दीवान

श्री गुरु सिंह सभा रांची की ओर से मुख्य प्रकाशोत्सव समारोह पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल के विशाल सभागार में आयोजित किया जाएगा। सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने शुक्रवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य दीवान (धार्मिक सभा) 5 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

इस विशेष दीवान में देश के सिख पंथ के महान रागी जत्थे और कथावाचक शामिल होंगे। इसमें मुख्य रूप से भाई सरबजीत सिंह (पटनावाले) अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे, जबकि श्री दरबार साहिब अमृतसर के प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी बलदेव सिंह ‘उगरा’ गुरुनानक देव जी के जीवन और गुरु इतिहास पर प्रकाश डालेंगे। दीवान की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

4 नवंबर की रात विशेष दीवान

प्रकाशोत्सव से पहले कीर्तन और गुरुवाणी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। महासचिव सेठी ने बताया कि 4 नवंबर की रात को भी गुरुद्वारे में शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक एक विशेष दीवान सजाया जाएगा।

3 को भव्य नगर कीर्तन

इससे पूर्व, प्रकाशोत्सव के आगमन की सूचना देने के लिए 3 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन पूरे शहर में घूमते हुए गुरु की शिक्षाओं का संदेश देगा और शहरवासियों को एकता और सेवा का पाठ पढ़ाएगा। पूरा सिख समुदाय इस महापर्व को सफल बनाने में जुटा हुआ है।

Read Also: Palamu Medical Negligence : पलामू के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कटी महिला की आंत, मौत, सड़क जाम कर मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

Related Articles