Home » RANCHI CRIME NEWS: पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

RANCHI CRIME NEWS: पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

RANCHI NEWS: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शक के कारण हुआ विवाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

by Vivek Sharma
गोंदा में महिला की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पति ने शक की वजह से अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मिसिरगोंदा स्थित लोहरा कोचा की है। मृतका की पहचान राहिल कच्छप के रूप में की गई है, जबकि आरोपी का नाम शिबू कच्छप है। दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू को अपनी पत्नी राहिल पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। शुक्रवार की देर रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शिबू ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

बस्ती में छिपा रहा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी शिबू रातभर बस्ती में ही छिपा रहा। शनिवार सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत गोंदा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। वहीं कुछ देर बाद आरोपी शिबू को उसी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शिबू और राहिल की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

READ ALSO: RIMS HEALTH MINISTER NEWS: रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रबंधन को दी चेतावनी, लापरवाही किसी हाल में नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Related Articles