Home » Jharkhand Weather Update : रांची में बारिश से राहत, लेकिन 10 मई से इन जिलों में चलेगी जबरदस्त लू

Jharkhand Weather Update : रांची में बारिश से राहत, लेकिन 10 मई से इन जिलों में चलेगी जबरदस्त लू

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update Hindi : रांची : झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। Jharkhand Weather Forecast Today के अनुसार फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है, लेकिन 10 मई से स्थिति बदलने वाली है।

रांची और आसपास के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि : Ranchi Weather Today

राजधानी रांची के धुर्वा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई और हीनू इलाके में करीब 15 मिमी तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं, कोडरमा, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी में बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस बदलाव से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आज के लिए कोई चेतावनी नहीं : Jharkhand Weather Warning

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज किसी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि संभव है, जिससे कड़ी धूप और भीषण गर्मी का अनुभव होगा। Jharkhand Heatwave News के अनुसार, 10 मई से कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

झारखंड में लू का अलर्ट : इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी : Jharkhand Heatwave Alert

मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 मई को झारखंड के कुछ जिलों में दोपहर के समय जबरदस्त लू चलने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में लू का असर अधिक रहेगा, वे हैं…

साहिबगंज

पाकुड़

जामताड़ा

कोडरमा

पलामू

इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

झारखंड का संभावित तापमान | Jharkhand Temperature Forecast

झारखंड के विभिन्न जिलों में 8 से 11 मई तक संभावित तापमान इस प्रकार रह सकता है:

अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 38, न्यूनतम 25

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 39, न्यूनतम 23

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 37, न्यूनतम 24

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 40, न्यूनतम 26

Read Also- Horoscope : 08 मई 2025 (गुरुवार) : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन व क्या है शुभ अंक

Related Articles