Home » Ranchi Cricket Match: रांची के JSCA स्टेडियम में फिर उमड़ेगा क्रिकेट प्रेमियों का महाकुंभ, दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मिली मेजबानी

Ranchi Cricket Match: रांची के JSCA स्टेडियम में फिर उमड़ेगा क्रिकेट प्रेमियों का महाकुंभ, दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मिली मेजबानी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को 2026-27 सत्र में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ये मुकाबले JSCA International Stadium Complex में आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसके बाद 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी रांची में आयोजित होगा। इस संबंध में जेएससीए अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है।

इन मुकाबलों की घोषणा के बाद रांची समेत पूरे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जेएससीए स्टेडियम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की सफल मेजबानी कर चुका है और इसे देश के प्रमुख क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है।

जेएससीए स्टेडियम में हो चुके हैं करीब एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

जेएससीए स्टेडियम में अब तक करीब एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां आखिरी मुकाबला 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे के रूप में खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।

जेएससीए के अधिकारियों ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। कहा कि यह आयोजन न केवल खेल के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे झारखंड की पहचान और प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

वेस्टइंडीज टीम सितंबर 2026 में भारत दौरे पर आएगी, जहां तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला रांची में होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी, जिसमें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में आयोजित किया जाएगा।

Read Also:http://BCCI Schedule 2026-27 : टीम इंडिया का घरेलू सीजन घोषित, वेस्टइंडीज से शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Related Articles

Leave a Comment