Home » Ranchi ROB project : केतारी बगान आरओबी के लिए रिवाइज्ड एस्टिमेट 62.98 करोड़ मंजूर, अब काम में आएगी तेजी

Ranchi ROB project : केतारी बगान आरओबी के लिए रिवाइज्ड एस्टिमेट 62.98 करोड़ मंजूर, अब काम में आएगी तेजी

by Nikhil Kumar
Ranchi ROB project
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम–रांची रेलखंड के बीच चुटिया क्षेत्र स्थित केतारी बगान रेलवे फाटक (एलसी संख्या MH-27) पर बनने वाले पथ उपरी पुल (आरओबी) परियोजना को अब नई गति मिलने वाली है। राज्य सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए 62 करोड़ 98 लाख 56 हजार 200 रुपये के रिवाइज्ड एस्टिमेट को मंजूरी दे दी है।

पहले इस परियोजना के लिए दिसंबर 2023 में 44.80 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन निर्माण लागत में वृद्धि के कारण अब संशोधित राशि को मंजूरी दी गई है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद पथ निर्माण विभाग ने पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। बता दे कि
इस आरओबी का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में ही शुरू कर दिया गया था। अभी पायलिंग का काम हो रहा है।
यह परियोजना चुटिया क्षेत्र के केतारी बगान रेलवे फाटक के पास बन रही है, जो नामकुम और रांची स्टेशन के बीच स्थित है।

डिजाइन और संरचना की खास बातें

परियोजना के तहत कुल 920 मीटर लंबाई का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 540 मीटर का मुख्य ओवरब्रिज शामिल है। इसके साथ एप्रोच रोड भी विकसित की जा रही है। पुल की चौड़ाई लगभग 16 फीट (फोरलेन के अनुरूप) रखी गई है, जिससे भविष्य में यातायात का दबाव कम होगा।

डिपॉजिट बेसिस पर होगा निर्माण

यह परियोजना डिपॉजिट बेसिस पर पूरी की जाएगी और इसकी लागत राज्य योजना मद “सड़क एवं सेतु पर पूंजीगत व्यय” से वहन की जाएगी। कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल रांची को राशि निकासी और खर्च की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुख्य अभियंता स्तर से हर महीने कार्य की समीक्षा की जाएगी।

वित्तीय लक्ष्य तय

निर्धारित योजना के अनुसार, वर्ष 2025-26 में करीब 9.85 करोड़ रुपये और वर्ष 2026-27 में 53.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोगों को मिलेगा जाम से राहत

केतारी बगान रेलवे फाटक पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी होती है। आरओबी बनने के बाद इस समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Read Also- Patamda Accident : पटमदा में मैजिक वैन की टक्कर से मजदूर की मौत, ड्राइवर फरार

Related Articles

Leave a Comment