RANCHI: रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को वार्ड संख्या-28 मधुकम क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान मधुकम स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र से लेकर सब्जी बाजार तक के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जा को हटाया गया। इसमें अस्थायी संरचनाएं, बांस-बल्ली, ठेले और अन्य प्रकार के अवैध अतिक्रमण शामिल थे।
निगम की टीम ने 50 से अधिक अस्थाई संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। साथ ही निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि उक्त स्थल पर दोबारा अतिक्रमण करने का सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा क्षेत्र को व्यवस्थित बनाए रखना है। नगर निगम की टीम भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखेगी।
READ ALSO: JHARKHAND LIQUOR SCAM : शराब घोटाले में आईएएस अमित कुमार ने दर्ज कराया बयान, किया बड़ा खुलासा

