Home » RANCHI CITY NEWS:रांची को गार्बेज फ्री सिटी बनाने का अभियान तेज, नगर निगम ने की ऐसी तैयारी

RANCHI CITY NEWS:रांची को गार्बेज फ्री सिटी बनाने का अभियान तेज, नगर निगम ने की ऐसी तैयारी

रांची को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल कराने के लिए सभी वार्डों में नियमित सफाई

by Vivek Sharma
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर रांची नगर निगम ने गार्बेज फ्री सिटी के लक्ष्य के साथ शहरभर में व्यापक स्वच्छता अभियान तेज किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम ने शहर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने का अभियान तेज कर दिया है। जिससे कि रांची को देश के शीर्ष स्वच्छ शहरों की श्रेणी में शामिल किया जा सके। नगर निगम योजनाबद्ध तरीके से शहर के सभी वार्डों में नियमित सफाई कार्य करा रहा है। हर दिन सड़कों और मुख्य मार्गों पर झाड़ू लगाने का कार्य किया जा रहा है। आवासीय क्षेत्रों, पार्कों और उद्यानों में प्रतिदिन एक बार, जबकि व्यावसायिक क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, पर्यटन स्थलों और धार्मिक-ऐतिहासिक स्थानों पर प्रतिदिन दो बार सफाई कराई जा रही है।

विजिबल क्लीनलीनेस पर फोकस

सफाई की निगरानी स्वच्छता समन्वयक और स्वच्छता अधीक्षक द्वारा की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंदगी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि विजिबल क्लीनलीनेस के लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके। इसी क्रम में सोमवार को मेन रोड, अपर बाजार, हरमू बाईपास रोड, मोरहाबादी, सर्कुलर रोड, कडरू, धुर्वा, हिनू, डोरंडा, बरियातू रोड, बूटी मोड़ और कोकर सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर सफाई मित्रों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। सफाई से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क किया जा सकता है।

READ ALSO: Chaibasa Crime: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषियों को 25 साल की सजा

Related Articles