RANCHI: रांची नगर निगम शहर में बिना अनुमति के अवैध रूप से पोस्टर और पैंपलेट चिपकाने वालों को लेकर सख्त हो गया है। प्रचार-प्रसार करने वाले 62 विज्ञापन लगाने वालों को मंगलवार को दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया है। नगर निगम ने पूर्व में भी इन सभी को नोटिस जारी कर जुर्माना निर्धारित अवधि के भीतर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद संबंधित विज्ञापनकर्ताओं ने अब तक जुर्माना राशि जमा नहीं कीहै। उन्हें नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि वे जल्द से जल्द जुर्माना राशि नगर निगम कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्गत ट्रेड लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा। वहीं एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें जारी किया गया नोटिस
सेल्फ स्टडी लाइब्रेरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, नारायणी नर्सिंग कॉलेज, सुमिरन बैंक्वेट एंड गेस्ट हाउस, सीएडी, पंडित मृत्युंजय कुमार पांडेय, रॉय इंटरनेशनल स्कूल, वन्या विलेज, लिंगो, करियर फाउंडेशन (4th फ्लोर), वीणा वस्त्र कलेक्शन, ट्रेड फ्रेंड्स, रितु रेसिडेंसी, गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, सुरिधा बॉयज हॉस्टल एंड मेस, यूकेएमसी, उड़ान आईएएस अकादमी, चांदसी दवाखाना, शंकर सेप्टिक टैंक, डीलर रितेश साहू, पाइल्स क्योर क्लिनिक, सुकृष्णा कॉमर्स, पयोद्धि लाइब्रेरी, स्नूकर पूल एंड स्नैक्स, पीसी टेक सेल्स एंड सर्विसेज, अमृत ज्योत आई केयर, प्रयास डेवलपर्स, झारखंड एजुकेशन ट्रस्ट, बरियातू तिरिल रांची, रॉयज गर्ल्स पीजी-फील्स लाइक होम, वासुका अकादमी (JEE/NEET-UG), सृष्टि हॉस्पिटल, ट्यूलिप गर्ल्स हॉस्टल को नोटिस जारी किया है।
इसके अलावा एलीट अकादमी (IIT-JEE/NEET), टॉपर्स अकादमी करियर फाउंडेशन, सुशील कार वॉश, रविश क्लासेस (SSC, रेलवे, झारखंड पुलिस), रांची चिल्ड्रेन मल्टी स्पेशियलिटी, होटल एसके इन, अविष्का डेंटल क्लिनिक, डिवाइन पब्लिक स्कूल, किड्स फोर्ट प्राइमरी स्कूल, हिल व्यू गर्ल्स पीजी, रुद्रांश जेनरल स्टोर, ग्लोबल किड्स पब्लिक स्कूल, हैप्पी योग केंद्र, दून पब्लिक स्कूल, आचार्य शशि कांत मिश्रा, नीलम टिफिन सर्विस, डांस रांची डांस, बार्बी डेंटल क्लिनिक, हैंसेल ‘एन’ ग्रेटल प्ले स्कूल, रांची चिल्ड्रेन हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी, कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, मेडफर्स्ट हॉस्पिटल, जीवा स्वीपर, गोविंदा स्वीपर, रघुवीर स्वीपर, विशाल स्वीपर, अजय स्वीपर, दीपक स्वीपर, भोला स्वीपर और द ब्लैकबोर्ड शामिल है।
READ ALSO: Ranchi News : राज्यपाल सचिवालय में दो अवर सचिवों की हुई प्रतिनियुक्ति

