Home » RANCHI NAGAR NIGAM: नगर निगम में प्रशासक ने की बैठक, जानें शहर को लेकर क्या की गई है तैयारी

RANCHI NAGAR NIGAM: नगर निगम में प्रशासक ने की बैठक, जानें शहर को लेकर क्या की गई है तैयारी

स्वच्छ सर्वेक्षण और गर्मी की योजनाओं पर किया गया मंथन

by Vivek Sharma
RMC MEETING MC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हैं। इस कड़ी में गुरुवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के सभी शाखा प्रभारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रगति, राजस्व संग्रहण की स्थिति, निगम की परिसंपत्तियों का प्रबंधन और आने वाले गर्मी के मद्देनजर तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

उन्होंने सभी शाखाओं को निर्देश दिया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही सार्वजनिक स्थलों और शौचालयों में हाई लेवल की स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और डिस्पोजल किया जाना है। वहीं नालियों की सफाई के लिए एक डेडिकेटेड टीम का गठन किया गया है। स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए आईईसी एक्टिविटी आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी मॉनिटरिंग सीसीटीवी से की जाएगी। इसके अलावा अन्य शाखाओं को भी संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहरवासियों से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई ताकि रांची स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची की रैंकिंग में सुधार हो सके।

शहर में चलाया जा रहा विशेष अभियान

रांची नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के पहले चरण में शहर में 64 क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स चिन्हित किए गए हैं। जहां भारी मात्रा में कचरा जमा होने और नालियों के जाम होने जैसी समस्याएं आम थीं। नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर, टिपर और सुपर सकर मशीनों का उपयोग करके इन क्षेत्रों की सफाई की जा रही है।

सफाई मित्रों, वार्ड अधीक्षकों और विशेष टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कचरा डंपिंग स्थलों को पूरी तरह से साफ कर वहां निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है। निगम के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। किसी भी समस्या की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18005701235 पर संपर्क किया जा सकता है।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक, अनुबंध पर मैनपावर बढ़ाने की स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment