Home » Ranchi News : 15 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति

Ranchi News : 15 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति

Ranchi News : सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले दो वर्षों के भीतर आयोजित होने वाले एमसीटी फेज-3 का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

by Nikhil Kumar
Jharkhand IAS Promotion 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड सरकार ने 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संयुक्त सचिव रैंक से अपर सचिव पद पर प्रोन्नति दी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

लेवल-12 वेतनमान में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, नयनतारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता शामिल हैं।

बताया जाता है कि सभी अधिकारी हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नत हुए थे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले दो वर्षों के भीतर आयोजित होने वाले एमसीटी फेज-3 का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

प्रोन्नति के बाद इन अधिकारियों को अगले आदेश तक वर्तमान पद पर ही प्रोन्नत वेतनमान में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।\

Read Also: RANCHI NEWS: जनता दरबार में समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी, जानें क्या किया डीसी ने

Related Articles

Leave a Comment