Home » RANCHI NEWS: केंद्रीय मंत्री और एनसीएसटी की सदस्य ने भी डाला वोट, देखें और किसने किया मतदान

RANCHI NEWS: केंद्रीय मंत्री और एनसीएसटी की सदस्य ने भी डाला वोट, देखें और किसने किया मतदान

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने डीएवी जूनियर काजू बागान में अपना मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर किसी को मतदान करना चाहिए। जिससे कि विकास में हर किसी की भागीदारी हो।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने भी वार्ड संख्या 10 के होली क्रॉस पब्लिक स्कूल वर्धमान कंपाउंड लालपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि अपने अमूल्य वोट की ताकत को समझें तथा आइए संकल्प लें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करेंगे।

इसके अलावा राज्य के वरीय अधिकारियों, डॉक्टरों व आम लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 27 फरवरी को चुनाव का रिजल्ट आएगा।

नीरज कुमार, डायरेक्टर, यूआईडीएआई, झारखंड
डॉ बिंदे कुमार
डॉ प्रभात कुमार

READ ALSO: Dhanbad News : कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर बच्ची की मौत, लोगों ने सड़क की जाम

Related Articles

Leave a Comment