Home » Kolhan University Final Selection List : कोल्हान विश्वविद्यालय ने समय पर जारी की पीएचडी की अंतिम चयन सूची, इन विषयों में निकला परिणाम

Kolhan University Final Selection List : कोल्हान विश्वविद्यालय ने समय पर जारी की पीएचडी की अंतिम चयन सूची, इन विषयों में निकला परिणाम

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय,चाईबासा ने पीएचडी सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची का समय पर प्रकाशन कर दिया है, जिसे विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि मानी जा रही है।

यह परिणाम UGC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के आधार पर जारी किया गया है। कुल 17 विषयों में 145 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 89 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से पीएचडी कार्यक्रम में चयन किया गया है।

बांग्ला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, ओड़िया, दर्शनशास्त्र, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू एवं प्राणिविज्ञान के लिए चयन सूची जारी की गई है।

केवल 9 महीने के अंतराल में प्रकाशित किया दूसरे सत्र का परिणाम

विश्वविद्यालय ने केवल 9 महीने के अंतराल में ही दूसरे सत्र का परिणाम प्रकाशित किया, जो शैक्षणिक कार्यों में आई गति को दर्शाता है। यह पहल विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रभावी संचालन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

ज्ञात हो कि पिछला पीएचडी परिणाम 04 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था, जिसके अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का कोर्स वर्क भी समय पर पूर्ण कर लिया गया। यह विश्वविद्यालय की समयबद्ध शैक्षणिक प्रक्रिया का उदाहरण है।

कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया गया। यह परिणाम कोल्हान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहेगी।

Read Also- Ranchi University New VC : प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति, अनुभव देख कर दी गई जिम्मेदारी

Related Articles