Home » Ranchi University New VC : प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति, अनुभव देख कर दी गई जिम्मेदारी

Ranchi University New VC : प्रो. सरोज शर्मा बनीं रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति, अनुभव देख कर दी गई जिम्मेदारी

by Nikhil Kumar
Ranchi University New VC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रांची विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है।


प्रो. शर्मा वर्तमान में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (द्वारका, नई दिल्ली) के स्कूल ऑफ एजुकेशन में प्राध्यापक एवं संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read Also- Jharkhand Coal Export Dispute : करोड़ों के कोयला निर्यात विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, राज्य को काउंटर दाखिल करने का निर्देश

Related Articles

Leave a Comment