Home » RANCHI CRIME NEWS: चोरों ने पिठोरिया बिजली ग्रिड को बनाया निशाना, 1000 किलो कॉपर कॉयल की कर ली चोरी

RANCHI CRIME NEWS: चोरों ने पिठोरिया बिजली ग्रिड को बनाया निशाना, 1000 किलो कॉपर कॉयल की कर ली चोरी

पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी, आसपास के क्षेत्रों में चल रहा जांच अभियान

by Vivek Sharma
बिजली तार चोर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित कांदू बिजली ग्रिड में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात अपराधियों ने देर रात सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और करीब 1000 किलो कॉपर कॉयल काटकर अपने साथ ले गए। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

कॉपर कॉयल बिजली ट्रांसफार्मर का महत्वपूर्ण और महंगा पार्ट होता है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इतनी बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बिजली ग्रिड की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment