Home » RANCHI CRIME NEWS: बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 2 गिरफ्तार

आरोपियों में कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी फिरदौस अली और लोहरा कोचा एचबी रोड का ज्वेलरी दुकानदार दिलीप सोनी शामिल

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी फिरदौस अली और लोहरा कोचा एचबी रोड का ज्वेलरी दुकानदार दिलीप सोनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 87 ग्राम सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि नामकुम क्षेत्र में लगातार बंद घरों में चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई। सबसे पहले फिरदौस अली को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर दुकानदार दिलीप सोनी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि चोरी के जेवर को कांटाटोली स्थित दुकान में बेचा जाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में आधा दर्जन से अधिक सदस्य शामिल हैं, जो पहले घरों की रेकी करते और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment