Home » RANCHI NEWS: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के नाम पर 50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

RANCHI NEWS: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के नाम पर 50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तुपुदाना क्षेत्र के दस माइल चौक स्थित एक निजी स्कूल के पास जाल बिछाया।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से संगठन से जुड़े पर्चे, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव निवासी बजरंग महतो से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से जुड़ा है। पीएलएफआई के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरे संदेश भेजकर लेवी की मांग की गई थी। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तुपुदाना क्षेत्र के दस माइल चौक स्थित एक निजी स्कूल के पास जाल बिछाया। सूचना थी कि लेवी की राशि लेने के लिए संगठन से जुड़े लोग वहां पहुंचने वाले हैं। पुलिस के अनुसार लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लेवी की रकम लेने आने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खूंटी जिले के बेलवादागा गांव निवासी अरुण लोहरा (19) और सूरज लोहरा (18) के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Comment