Home » RANCHI SPORTS NEWS: सेकेंड आल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में न्यायाधीशों का शानदार प्रदर्शन

RANCHI SPORTS NEWS: सेकेंड आल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में न्यायाधीशों का शानदार प्रदर्शन

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में आयोजित सेकेंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का समापन, विभिन्न वर्गों में न्यायाधीशों का शानदार प्रदर्शन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उच्च न्यायालय झारखण्ड के तत्वावधान में आयोजित सेकेंड आल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता 3 से 4 जनवरी तक रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स कुल चार वर्गों में मुकाबले खेले गए। जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। मुख्य न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मेन सिंगल्स

विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज दुबास (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट)

वूमेन सिंगल्स

विजेता : न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

मेन्स डबल्स

विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास एवं न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं माननीय न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाईकोर्ट)

मिक्स्ड डबल्स

विजेता : न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं माननीय न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)
उपविजेता : न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)
तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

READ ALSO: JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से मिली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का, रुक्का में बनेगा खेल का मैदान

Related Articles