Home » RANCHI NEWS: एसएसपी ने किया दो थानेदारों का तबादला

RANCHI NEWS: एसएसपी ने किया दो थानेदारों का तबादला

नामकुम थाना में हाजत में एक आरोपी ने कर ली थी आत्महत्या

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची एसएसपी ने शनिवार को दो थानेदारों का तबादला कर दिया है। राम नारायण सिंह को नामकुम थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं आदिकांत महतो को रातू थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नामकुम थाना में हाजत में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी ने तत्कालीन थानेदार को हटाने के लिए अनुशंसा की थी। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। नामकुम थानेदार को हटाए जाने के बाद नया प्रभारी राम नारायण सिंह को बनाया गया है।

READ ALSO: RANCHI DC NEWS: होली की छुट्टियों के बाद डीसी ने किया समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण, जानें फिर क्या हुआ

Related Articles