Home » RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री से मिले श्री राम जानकी तपोवन मंदिर समिति के सदस्य, जानें क्या हुई बात

RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री से मिले श्री राम जानकी तपोवन मंदिर समिति के सदस्य, जानें क्या हुई बात

सीएम बोले- तपोवन मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में सरकार का पूरा सहयोग

by Vivek Sharma
रांची के राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का आश्वासन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर मंदिर के नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा हो कि देश-दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

2029 तक निर्माण हो जाएगा पूरा

राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा के निर्देशन में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

इनकी रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश, राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य अयोध्या दास और मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल थे।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: जनगणना-2027 को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Related Articles

Leave a Comment