Home » RANCHI NEWS: रांची में दो सगी बहनें लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

RANCHI NEWS: रांची में दो सगी बहनें लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक की रहने वाली है दोनों बहनें

by Vivek Sharma
नाबालिग बच्चियां लापता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी रांची में एकबार फिर से बच्चों के लापता होने की घटनाएं बढ़ने लगी है। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी घटना है जब दो सगी बहनें गायब हो गई है। यह मामला रातू थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है, जहां 8 फरवरी को दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। लापता बच्चियों की उम्र 16 और 12 वर्ष बताई जा रही है। अब परिवार को यह चिंता सता रही है कि उनकी बच्चियां किस हाल में होगी। हालांकि परिजनों ने पुलिस ने उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है।

दुकान जाने के लिए निकली थी घर से

परिजनों के अनुसार 8 फरवरी को दोनों बहनें घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी इंतजार के बाद जब बच्चियां घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। पहले नजदीकी दुकानों में पूछताछ की गई। इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता सुजीत शर्मा ने रातू थाना में दोनों बेटियों की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चियां अक्टूबर 2025 में बिहार के जहानाबाद स्थित ननिहाल से रांची आई थीं। छोटी बच्ची कक्षा पांच में पढ़ती है, जबकि बड़ी बहन ने 2025 में मैट्रिक की परीक्षा पास की है।

एक साथ दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने से परिवार के लोग डरे हुए है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में रातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चियों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान में मिला इतना कैश, जानकार चौंक जाएंगे आप

Related Articles

Leave a Comment