Home » Gorakhpur Crime News : दुष्कर्म आरोपी की बड़े भाई ने ही गला दबाकर कर दी हत्या : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझी गुत्थी

Gorakhpur Crime News : दुष्कर्म आरोपी की बड़े भाई ने ही गला दबाकर कर दी हत्या : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझी गुत्थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि उसकी मौत पिटाई से न होकर, गला दबने से हुई है। गले पर चोट के निशान थे, जो पिटाई से नहीं, बल्कि गला दबाने से बने थे।

by Anurag Ranjan
गोरखपुर में दुष्कर्म आरोपी की बड़े भाई ने गला दबाकर ह्त्या कर दी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : खोराबार इलाके के अगहर में दुष्कर्म के आरोपी अमरचंद निषाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पहले किशोरी के परिजनों पर हत्या का शक जताया था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हो गया कि उसकी हत्या उसके बड़े भाई दीपचंद ने ही की थी। गौरतलब है कि 15 दिन पहले अमरचंद के विरुद्ध बगल गांव में रहने वाली किशोरी के परिजन ने दुष्कर्म व पोक्साे एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। तब गांव में उसकी पिटाई भी की गई थी। इसमें उसके गंभीर रूप से घायल हो जाने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 10 दिन पहले ही वह वहां से इलाज करा कर घर लौटा था।

परिजनों ने लगाया था किशोरी के परिवार पर आरोप

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अमरचंद का अपने ही परिवार में विवाद में हो गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि किशोरी के परिजनों और गांव वालों कि पिटाई से आई चोटों से उसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि उसकी मौत पिटाई से न होकर, गला दबने से हुई है। गले पर चोट के निशान थे, जो पिटाई से नहीं, बल्कि गला दबाने से बने थे। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और अमरचंद के परिवार से सवाल-जवाब किए। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि अमरचंद की हत्या के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना बड़ा भाई दीपचंद था।
गांव में इस घटना को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म होने के साथ-साथ दहशत का माहौल है।

गुनाह छिपाने के लिए पुलिस को किया गुमराह

दीपचंद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी करतूत को छिपाने के लिए किशोरी के परिजन पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, ताकि पुलिस और गांववाले उसी पर शक करें और वह बच जाए। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसके झूठ को बेनकाब कर दिया।

युवक की हत्या के मामले में उसके बड़े भाई से पूछताछ चल रही है। परिवार के लोग किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन जांच में ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। घटना के संबंध में किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। जल्द ही घटना की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट

Read Also- Samastipur Crime News : समस्तीपुर में दरोगा का शर्मनाक कृत्य : पीड़िता से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

Related Articles