RANCHI: रिम्स परिसर में मंगलवार को आरती के दौरान साउंड बॉक्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुरोहित ने आरोप लगाया कि रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार जूते पहनकर मंदिर में अंदर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिया। पुरोहित ने बताया कि मंदिर में सुबह और शाम केवल मंगलवारी आरती के दौरान ही साउंड बॉक्स का उपयोग किया जाता है और वह भी सामान्य आवाज में। उन्होंने बताया कि यह मंदिर 1980 से पूजा-अर्चना का स्थल है, लेकिन पहली बार किसी निदेशक ने इस तरह की कार्रवाई की है। पुरोहित ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निदेशक के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि इस मामले में डायरेक्टर ने कहा कि मंदिर में धर्म के नाम पर अड्डेबाजी हो रही थी। गाड़ियां भी चोरी हो रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए मुझे खुद जाना पड़ा। अब मैं इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराउंगा।
RANCHI NEWS: मंदिर में हो रही थी आरती, साउंड सिस्टम लेकर गए रिम्स डायरेक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
12

