
रांची : राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। इनमें 208 सीटें स्टेट कोटा के तहत भरी जाएंगी। संस्थान प्रबंधन ने अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे रिम्स की एकेडमिक बिल्डिंग में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
दाखिले की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से तारीखें तय की गई हैं। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस बार आरक्षित श्रेणी के जाति और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच विशेष टीम करेगी। पूरी प्रक्रिया 5 जुलाई तक संपन्न कर इसकी रिपोर्ट JCECEB को भेजी जाएगी। झारखंड स्टेट काउंसलिंग के दूसरे चरण की शुरुआत 7 सितंबर से होने की उम्मीद है। नीट में सफल अभ्यर्थी समय पर अपने दस्तावेज तैयार रखें।
श्रेणीवार एडमिशन का पूरा टाइमटेबल
29 और 31 अगस्त: सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 104 अभ्यर्थी।
1 सितंबर: एसटी वर्ग के 54 अभ्यर्थी।
2 सितंबर: बीसी-वन और बीसी-टू वर्ग के 29 अभ्यर्थी।
3 सितंबर: एससी और दिव्यांग वर्ग के 21 अभ्यर्थी।
केंद्रीय काउंसलिंग 3 सितंबर से दूसरी तरफ, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके जरिए देश के सभी मेडिकल कॉलेजों, AIIMS, JIPMER और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों पर दाखिला मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान: 3 से 8 सितंबर
च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग: 3 से 9 सितंबर
सीट आवंटन प्रक्रिया: 9 और 10 सितंबर
रिजल्ट की घोषणा: 11 सितंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग व एडमिशन: 12 से 18 सितंबर

