RANCHI : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित 4 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं भीड़ को देखते हुए 2 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेनों का आंशिक समापन / प्रारम्भ
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ 25/12/2025 को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो-हटिया- गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
ट्रेनों का प्रस्थान समय बदला
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ 24/12/2025 और 28/12/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलम्ब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 28/12/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 25/12/2025 और 26/12/2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में 26/12/2025 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

