Home » Sahibganj News: साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, राजमहल में भी अलर्ट

Sahibganj News: साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, राजमहल में भी अलर्ट

by Mujtaba Haider Rizvi
sahibganj court
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे के बाद यह बात सामने आई। इसके बाद सभी न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता कोर्ट से बाहर आ गए। कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। तुरंत मामले की जानकारी एसपी अमित कुमार सिंह को दी गई।

इसके बाद एसपी खुद कोर्ट में पहुंचे और कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात की। एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी न्यायिक पदाधिकारियों को बाहर निकल जाने को कहा। इसके बाद कोर्ट भवन की सघन जांच पड़ताल शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर डीएसपी विजय कुशवाहा व विभिन्न थानों के प्रभारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे।

बंद कर दिया गया है साहिबगंज कोर्ट का मेन गेट

बताया जा रहा है कि साहिबगंज में एडीजेएम के ऑफिस में मेल आया था। इसी के बाद यहां पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। फिलहाल साहिबगंज कोर्ट के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कोर्ट परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे की छानबीन चल रही है। गौरतलब है कि इधर बीच झारखंड में कई जिलों में कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी सामने आई थी। मगर, अब तक कहीं से धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

राजमहल कोर्ट भी कराया गया खाली

साहिबगंज कोर्ट में बम होने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। राजमहल कोर्ट को भी एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है। यहां एसडीओ और एसडीपीओ पहुंच गए हैं। कोर्ट को खाली करा लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन जारी है। जो लोग काम के लिए कोर्ट में आए थे उनको कोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राजमहल कोर्ट के लिए बम होने की कोई धमकी नहीं आई है। इसके बाद भी, एहतियात के तौर पर यहां जांच की जा रही है।

read also Koderma Elephant Attack : कोडरमा में हाथियों का उत्पात : जिला मुख्यालय तक पहुंची दहशत, हाथी के हमले में महिला समेत दो की मौत

Related Articles

Leave a Comment