Home » Saraikela Chandil Crime : चांडिल में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, कहां के हैं आरोपी व क्या है वारदात की वजह-जानें

Saraikela Chandil Crime : चांडिल में होटल पर अंधाधुंध फायरिंग, कहां के हैं आरोपी व क्या है वारदात की वजह-जानें

Saraikela News: मारपीट में शामिल दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और पुराने झगड़े का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। होटल प्रबंधक ने फुटेज देने से इनकार कर दिया।

by Reeta Rai Sagar
Saraikela Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela/Chandil (Jharkhand): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) स्थित टाटा हाईवे होटल पर गुरुवार की रात फिल्मी अंदाज़ में ताबड़तोड़ फायरिंग ने इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

होटल मालिक रंजीत कुमार के मुताबिक, दो दिन पहले होटल के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसी विवाद को लेकर गुरुवार की रात मारपीट में शामिल दूसरे गुट के युवक होटल पहुंचे और पुराने झगड़े का सीसीटीवी फुटेज मांगने लगे। होटल प्रबंधक ने फुटेज देने से इनकार कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

सभी आरोपी जमशेदपुर के, पुलिस ने की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी गुलशन बेरवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि वारदात में शामिल सभी युवक जमशेदपुर के रहने वाले हैं और उनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।

पुलिस कर रही छापेमारी

थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फायरिंग की इस घटना के बाद एनएच-33 और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Also Read: Jharkhand High Court News: नक्शा स्वीकृति में अनियमितता से जुड़े PIL का झारखंड हाई कोर्ट ने किया निपटारा

Related Articles