Home » FIFA World Cup: 2034 में फीफा की मेजबानी करेगा सउदी अऱब, जमीन से ऊपर बनेंगे स्टेडियम

FIFA World Cup: 2034 में फीफा की मेजबानी करेगा सउदी अऱब, जमीन से ऊपर बनेंगे स्टेडियम

2034 के आयोजन के लिए फीफा ने 2023 में आवेदन करने के लिए 25 दिन की समय सीमा तय की थी। इसमें सउदी अरब के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना नाम आगे बढ़ाया था। किन्हीं कारणों मेजबानी के अधिकार से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया। इसके बाद सउदी अरब एकमात्र कैंडिडेट बचा, जिसे मौका दिया गया।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। सऊदी अरब आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) द्वारा पुरुष वर्ग में 2034 विश्व कप की मेजबानी करेगा। दूसरी ओर 2030 के संस्करण की मेजबानी पुर्तगाल, मोरक्को और स्पेन को सौंपी गई है। इसके साथ ही पैराग्वे, अर्जेंटीना और उरूग्वे भी शामिल होंगे। 2030 में फीफा वर्ल्ड कप के 100 वर्ष पूरे होने वाले है, इसलिए इसका आय़ोजन 3 द्वीपों के 6 देशों में किए जाएंगे।

2027 में एएफसी एशियाई कप और 2034 में एशियाई खेलों के साथ-साथ अब फीफा वर्ल्ड कप लिए भी मेजबानी सौंपी गई है। बता दें कि 2034 के आयोजन के लिए फीफा ने 2023 में आवेदन करने के लिए 25 दिन की समय सीमा तय की थी। इसमें सउदी अरब के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने नाम आगे बढ़ाए थे।

सऊदी अरब को मिले थे 5 में से 4.2 अंक

शुरूआत में 2026 में महिला एशिया कप और 2029 में फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी के अधिकार ऑस्ट्रेलिया को मिले, लेकिन किन्हीं कारणों से वो बाहर हो गया। इसके बाद सउदी अरब एकमात्र कैंडिडेट बचा, जिसे मौका दिया गया। सउदी अरब को समीक्षा के दौरान 5 में से 4.2 अंक दिए गए थे। जबकि कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको को 2026 के लिए 5 में से 4 अंक दिए थे।

स्टेडियम, होटल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर काम करेगा
सऊदी क्लब अल नसर के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी यूएई का समर्थन किया और इसे लेकर अपने एक्स हैडल पर एक पोस्ट किया था। आगे अब मेजबानी मिलने के बाद सऊदी श्रम कानून और दक्षिण एशिया से आने वाले मजदूरों के साथ उनके व्यवहार की जांच होगी। सऊदी अरब अब 104 मैच टूर्नामेंट के लिए 15 स्टेडियम, कई सारे होटल औऱ ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर काम करेगा।

जमीन से 350 मीटर ऊपर स्टेडियम बनाने की योजना
नियोम में एक स्टेडियम को जमीन से 350 मीटर ऊपर बनाने की योजना पर काम जारी है। यह भविष्य के लिए एक मिसाल बनेगा, क्योंकि अब तक ऐसा कुछ भी किसी देश में नहीं है। रियाद में 200 मीटर ऊंचे चट्टान पर एक स्टेडियम बनाने की योजना है, जिसके नाम क्राउन प्रिंस के नाम पर रखा जाएगा। हालांकि इस मेजबानी को लेकर विवाद भी चल रहे है। अंतर्राष्ट्रीय अधिकार समूह और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि फीफा ने 2022 विश्व कप के दौरान कतर की मेजबानी से सबक नहीं ली है।

सऊदी अरब बोली में एकमात्र उम्मीदवार थी और 200 से अधिक फीफा सदस्य संघों ने प्रशंसा की थी। बुधवार (11 दिसंबर, 2024) को ज्यूरिख में फुटबॉल निकाय के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह तय किया गया।

Related Articles