
जमशेदपुर : सावन की पहली सोमवारी पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पूजा सामग्री लेकर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठे। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। तस्वीरों में देखिए पहली सोमवारी की भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा।

साकची स्थित शीतला मंदिर परिसर में पहली सोमवारी के अवसर पर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा करते श्रद्धालु

साकची शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच भगवान शिव का अभिषेक करते श्रद्धालु

मनोकामना मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर भोलेनाथ को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते श्रद्धालु

रंकिनी मंदिर, कदमा में सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

भालुबासा स्थित लिंगेश्वर नाथ मंदिर में पहली सोमवारी के अवसर पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

