Home » Seraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान, होटल और मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी

Seraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष जांच अभियान, होटल और मिठाई दुकानों पर हुई छापेमारी

जांच के दौरान पेस्ट कंट्रोल, वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन और परिसर की नियमित सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। जिन प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela sweets shop
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर यह अभियान सरायकेला के गैराज मोड़ के आसपास स्थित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण क्षेत्र, भंडारण व्यवस्था, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संचालकों को स्वच्छ वर्दी, हेयर कवर का उपयोग, नियमित हाथ धोने, कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग-अलग सुरक्षित रखने तथा खाद्य संपर्क में आने वाले उपकरणों और बर्तनों की नियमित सफाई एवं सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जांच के दौरान पेस्ट कंट्रोल, वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन और परिसर की नियमित सफाई पर भी विशेष जोर दिया गया। जिन प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों सहित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच जारी रहेगी। यदि किसी भी प्रतिष्ठान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री, मिलावटी या मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री, अस्वच्छ वातावरण में खाद्य निर्माण या खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में मुस्कान की मौत के बाद NHRC में मामला दर्ज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles