Home » सरायकेला में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया धरना, आश्वासन के बाद शुरू की सफाई

सरायकेला में दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया धरना, आश्वासन के बाद शुरू की सफाई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। हालांकि, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की पहल पर कुछ ही घंटों में धरना खत्म हो गया और सभी सफाईकर्मी पुनः अपने काम पर लौट आए।सफाईकर्मियों ने बताया कि लगातार वेतन भुगतान में हो रही देरी की वजह से उनके सामने गंभीर आर्थिक तंगी हो गई है। दुकानदारों का उधार, बच्चों की स्कूल फीस और घर के जरूरी खर्च पूरे करने में दिक्कत आ रही है।

धरना शुरू होते ही पूरे नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। किसी भी मोहल्ले से कचरा उठाव नहीं हुआ और सभी सफाईकर्मी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बैठकर नारेबाजी करने लगे।धरने की सूचना मिलते ही पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और सफाईकर्मियों से बातचीत की। उनकी पहल पर नगर प्रशासक समीर बोदरा से चर्चा हुई, जिसके बाद सफाईकर्मियों को आश्वासन दिया गया कि 45 दिनों का वेतन दो दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा।

शेष बकाया राशि फरवरी माह में जनवरी के वेतन के साथ देने की बात कही गई।मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सफाईकर्मी साल के 365 दिन कठिन परिस्थितियों में नगर की सफाई करते हैं, ऐसे कर्मियों को समय पर वेतन न मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत का रवैया नहीं बदला तो वे सफाईकर्मियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों को मिलने वाले किट में कमीशनखोरी होती है और दी जाने वाली सामग्री भी घटिया गुणवत्ता की होती है।

Related Articles