Home » Seraikela News : कपाली में टीओपी चौक पर चला नगर पालिका का डंडा, हटाए गए 75 फुटपाथी दुकानदार

Seraikela News : कपाली में टीओपी चौक पर चला नगर पालिका का डंडा, हटाए गए 75 फुटपाथी दुकानदार

नगर निकाय की कार्रवाई पर भड़के दुकानदार व झामुमो नेता, उठाई दुकानदारों को दुकान के लिए जगह देनी की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
कपाली में चला अतिक्रमण हटाओ अभिय
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे कपाली में नगर पालिका ने टीओपी चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस अभियान में नगर पालिका के कर्मचारियों ने फुटपाथ पर रख कर सब्जी और अन्य सामान बेचने वालों को हटा दिया है। कुल लगभग 75 दुकानों को हटाने की बात बताई जा रही है। फुटपाथ की दुकानों को हटाने पर जनता में जबर्दस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका ऐसे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है जिन्होंने सरकारी जमीनों पर पक्के मकान बना लिए हैं। गरीबों पर कार्रवाई हो रही है।


बताया जा रहा है कि कपाली टीओपी पर यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए नगर पालिका ने यह कार्रवाई की है। मगर, झामुमो के नेता ही इस कार्रवाई का विरोध करने पर उतर आए हैं। झामुमो के कपाली नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद निजाम का कहना है कि वह अधिकारियों से कहेंगे कि पहले इन सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने की जगह दी जाए। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अभी सभी दुकानदारों को दुकान लगाने की जगह नहीं दी गई है। इसके बाद भी यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया गया है।


इस कार्रवाई से दुकानदार भी नाराज हैं। सब्जी बेचने वाली एक महिला दुकानदार लकी महतो का कहना है कि वह यहां 50 साल से अधिक समय से दुकान लगा रही हैं। उनकी दुकान उनके मकान के सामने ही लग रही है। इसके बाद भी अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उनकी दुकान भी हटा दी है। इलाके के लोगों का कहना है कि कपाली में हर तरफ गंदगी का अंबार है। नगर पालिका इधर ध्यान नहीं दे रही है। यही नहीं, सड़कें खराब हो रही हैं। लोगों की मांग है कि अतिक्रमण हटाने से पहले नगर पालिका सड़कों की स्थिति ठीक करे और साफ-सफाई पर जोर दे।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles