Home » Ranchi Sports News: स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कहा- बेटियां हर क्षेत्र में रच रही हैं नया इतिहास

Ranchi Sports News: स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कहा- बेटियां हर क्षेत्र में रच रही हैं नया इतिहास

by Nikhil Kumar
Shiksha Kumari Gold Medal Winner
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की खिलाड़ी शिक्षा कुमारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान मंत्री ने शिक्षा की उपलब्धि को पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शिक्षा कुमारी ने अपने दृढ़ संकल्प, कठोर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक स्वर्ण पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि अवसर, समर्पण और संकल्प साथ हों तो बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं। उन्हें विश्वास है कि शिक्षा कुमारी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगी।

इस दौरान शिक्षा कुमारी ने मंत्री को चैंपियनशिप से जुड़े अपने अनुभवों और प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

गौरतलब है कि झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में गोड्डा की शिक्षा कुमारी ने पश्चिम सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत के साथ-साथ जिले में भी खुशी का माहौल है।

Read Also: MPLADS Rules : सांसद फंड के नए नियमों की तैयारी, झारखंड से मांगे गए सुझाव 

Related Articles