RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर सोमवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक स्कूटी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा गंभीर था, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लोगों ने बताया कि ब्रिज पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

