Home » Chaibasa Crime News: फेसबुक, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Crime News: फेसबुक, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Social Media Love Scam Arrestआरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल किए आपत्तिजनक फोटोग्राफ, पुलिस ने औरंगाबाद से किया गिरफ्तार।

by Rajeshwar Pandey
Social Media Love Scam Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत एक पीड़िता के साथ साइबर अपराधी मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम ने शादी का वादा कर आपत्तिजनक फोटोग्राफ बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
दहेज की मांग पूरी न करने पर किया शादी से इनकार

पीड़िता ने बताया कि मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम ने लॉकडाउन के समय से ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सअप के माध्यम से उसके साथ बातचीत शुरू की थी। उसने शादी का वादा किया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। लेकिन जब पीड़िता के परिवार ने दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और उसके आपत्तिजनक फोटोग्राफ को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाना में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो० शमसेर अली उर्फ मो० शमसेर आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पीड़िता का आपत्तिजनक फोटोग्राफ वाला स्मार्ट फोन भी बरामद किया गया है।

आरोपी को स्कूली गांव से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने तकनीकी शाखा की सहायता से अभियुक्त स्व. जमालुद्दीन के पुत्र मो. शमशेर अली उर्फ मो.शमशेर आलम को औरंगाबाद जिला अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के विसम्भरपुर के स्कूली गांव से गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से इस्तेमाल किया गया स्मार्टफोन बरामद

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया है उसमें पीड़िता के आपत्तिजनक फोटोग्राफ है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने व किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करने की अपील की है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस

जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मु, पुलिस निरीक्षक नोवामुडी अंचल बासुदेव मुंडा, पुअनि अविनाश हेम्ब्रम, पुअनि इसरारुल हक, पु०अ०नि० राजेश कुमार राय, पुअनि अभय कुमार जगन्नाथपुर, तकनीकी शाखा चाईबासा आरक्षी मानसिद सुरीन, तकनीकी शाखा चाईबासा, मो0 इबरार जगन्नाथपुर थाना शामिल थे।

Read Also: Chaibasa News: मानव तस्करी: पश्चिमी सिंहभूम जिले के 27 बच्चों के नेपाल में फंसे होने का अंदेशा, एसडीओ कर रहे मामले की जांच

Related Articles